फरह।(ओल)- “अच्छा तो हमारा पाकिस्तानी  क्रिकेटर बाबर आजम है”- मुबीन, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़का था विवाद

वीडियो देखते ही भारत माता की जय करने लगा मुबीन
वायरल वीडियो में ना कोई मारपीट न अभद्रता,सिर्फ भारत माता की जय
देवेन्द्र गोस्वामी
फरह।भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदुस्तानी हैं तो भारत माता की जय लगाने में हर्ज ही क्या होगी।लेकिन भारत देश में रहकर दुश्मन देश पाकिस्तान और पाकिस्तान के लोगों की तारीफ की जाए तो तो यह कहीं बर्दाश्त से बाहर है। और कहीं ना कहीं देशद्रोही झलक भी दिखती है।हालांकि भारत देश में रहने वाले सभी समुदाय के लोगों को भाईचारा और प्रेम बनाकर रहना चाहिए लेकिन कुछ शरारती तत्व ऐसा नहीं चाहते।हाल ही में अभी उदयपुर कन्हैया लाल की घटना पर मरहम भी नहीं लगा।
जनपद के थाना फरह की रिपोर्टिंग चौकी ओल के अंतर्गत इस मामला सामने आया।
भारत माता की जय की वीडियो वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ लिया।विगत दिन थाना फरह के ओल हुए मामले को भी पीड़ित ने बढ़ा चढ़ा कर लिखा है।
पीड़ित के अनुसार उसके साथ मारपीट,अभद्रता,गाली गलौज और समुदाय विशेष होने से जबरन भारत माता की जय के नारे लगवाए।इलाका पुलिस ने भी तहरीर मिलने के बाद आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर शांति बनाए रखने को लेकर आरोपियों की धरपकड़ चालू कर दी।ओल में दोनों समुदाय के लोग रहते हैं।
●वायरल वीडियो से पहले का मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को गांव धर्मपुरा निवासी चंद्रवीर अपने साथियों के साथ रास्ते में बनी पुलिया पर बैठा हुआ था।ओल निवासी दूसरे समुदाय का व्यक्ति मुवीन भी अपने पशुओं को चराते हुए पुलिया पर बैठ गया। सभी लोगों में खेलकूद व क्रिकेट की बातें चल रही थी। तभी चंद्रवीर ने विराट कोहली को लेकर कहा कि अब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पहले जैसा कम खेलते हैं।”इतना सुनते ही दूसरे समुदाय का व्यक्ति मुबीन ने कहा सबसे अच्छा हमारा पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम ही खेलता है।”और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर अभद्र टिप्पणी कर दी।” इतने सब सुनते ही वहां खड़े युवक चौकन्ना हो मुवीन से पाकिस्तानी क्रिकेटर की तारीफ करने पर और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर अभद्रता करने को लेकर नाराजगी जताते हुए देश के हित प्रेम रखने की बात कही।उसके बाद भी मुबीन ने पाकिस्तान की भी तारीफ कर दी।इतने में आक्रोशित युवकों ने उससे भारत माता की जय का नारा लगाने को कहा और ऐसा करने पर मुबीन ने साफ साफ मना कर दिया। यह मामला वीडियो से पहले का है।
●वायरल वीडियो की सत्यता-
14 सेकंड की वायरल वीडियो में मुस्लिम व्यक्ति पुलिया पर बैठा हुआ है।उसके पास खड़ा एक व्यक्ति भारत माता की जय बोलने को कह रहा और तीन व्यक्ति पुलिया के नजदीक जा रहे हैं। वीडियो में ना कोई मारपीट गाली-गलौज न बदसलूकी की। केवल भारत माता की जय लगाने को कहा गया।जब मुबीन को पता लगा कि एक व्यक्ति वीडियो बना रहा है तो वह पुलिया से खड़ा होकर भारत माता की जय कहने लगा और अपनी सफाई भी देने लगा।पास खडे व्यक्ति ने कहा यह तुमने पहले वहां क्यों नहीं कहा।
वायरल वीडियो में इससे पहले का मामला नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वायरल वीडियो से पहले दूसरे समुदाय के व्यक्ति के द्वारा पाकिस्तान क्रिकेटर बाबर आजम की तारीख व भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर अभद्र टिप्पणी की गई थी।
वर्जन- थानाध्यक्ष फरह राजकमल से इस मामले को लेकर संवाददाता के द्वारा वार्ता की गई तो उन्होंने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपी को जेल भेज दिया है बाकी जांच की जा रही है।वीडियो में मारपीट नही देखी गयी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*