मथुरा।-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विभाग प्रचारक को दी गई भावभीनी विदाई

मथुरा।PDU समाचार
देवेन्द्र गोस्वामी
प्रधान सम्पादक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मथुरा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा विभाग के निवर्तमान विभाग प्रचारक गोविंद जी का विदाई समारोह किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रचारक गोविंद, अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. राकेश चंद्र चतुर्वेदी एवं प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. एस.के. राय के द्वारा संयुक्त रूप से मां शारदे व युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पट पर माल्यार्पण कर किया गया ।

डॉ. राकेश चंद्र चतुर्वेदी ने विभाग प्रचारक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। विभाग प्रचारक गोविंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्वभाव सरल व मधुर होना चाहिए एवं आदर्शों से निरंतर प्रेरणा लेते रहनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष एवं बी.एस.ए. विधि संकाय विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. राय ने, धन्यवाद ज्ञापन महानगर उपाध्यक्ष अमित तायल ने एवं संचालन महानगर मंत्री प्रगति दीक्षित ने किया।
कार्यक्रम में दिव्य भारद्वाज विभाग संगठन मंत्री, उमेश शर्मा विभाग प्रमुख, सचिन शर्मा विभाग सह संयोजक, नीति शर्मा जिला संयोजक, निर्दोष यादव महानगर विस्तारक, निशांत ठाकुर बी.एस.ए. इकाई अध्यक्ष, नयन शर्मा बी.एस.ए. इकाई उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र शर्मा बी.एस.ए इकाई सह मंत्री, हीरोलाल आंदोलन प्रमुख आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*