मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी
एन०सी०सी० संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर अन्तर्गत कैम्प कमांडेंट कर्नल एस०बी० एस० यादव के नेतृत्व में कैडेट्स को देश का सजग प्रहरी तैयार करने के लिए फायरिंग रेंज पर प्रशिक्षण के साथ फायरिंग करायी जा रही है। कैप्टन नूतन कुमार द्वारा कैडेट्स को युद्ध के मैदान में सैनिक टुकड़ी का नेतृत्व करने के गुणों एंव मनोबल बनाये रखने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी ।

कैप्टन मुरलीधर शर्मा द्वारा एन०सी०सी० में आयोजित होने वाले कैम्पो के बारे में कैडेट्स को जानकारी देते हुए विभिन्न कैम्प जैसे आर्मी अटैचमेंट, रिपब्लिक डे, थल सेना एंव राष्ट्रीय एकता कैम्प के बारे में अवगत कराया । कोई भी कैम्प आयोजित करते समय स्थान के चयन के सम्बन्ध जैसे ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त स्थान, स्वच्छता जल एवं झील, तालाब एंव बस्ती से दूर आदि विभिन्न जानकारी प्रदान की गयी ।
ले० प्रदीप कुमार कौशिक, ले० मनोज कुमार एंव थर्ड आफिसर हुकम सिंह द्वारा एन०सी०सी० के उद्देश्य, संगठन और साहसिक कियाकलापों से अवगत कराया गया तथा देश और समाज पर आने वाली आकस्मिक आपदाओं में एन0सी0सी0 कैडेट्स की भूमिका की जानकारी दी । ट्रेनिंग के दौरान सूबेदार मेजर कुलवन्त सिंह, बीएचएम गुरतेज सिंह, सुबेदार बलकार सिंह, सूबेदार दिनेश सिंह सूबेदार नरेन्द्र सिंह, जीसीआई निधि यादव, व०स० डौली अग्रवाल, व०स० पूनम शर्मा, व०स० चन्द्र प्रकाश, क०स० रजनीश कनौजिया वित एंव लेखा शाखा आदि ने सहयोग प्रदान करेंगे।






