धाम समाचार-एक कक्षा, एक किताब’ परियोजना हेतु प्रयासरत सूर्या फाउंडेशन

सूर्या फाउंडेशन देश के सर्वगीण विकास और
PDU समाचार
फरह।देवेन्द्र गोस्वामी
जनजीवन को प्रभावित करने वाले विषयों पर चिंतन मनन और शोध के लिए समर्पित संस्था है। वर्ष 2000 से ‘एक शिक्षा, एक किताब’ (All in one) परियोजना के अंतर्गत सभी विषयों को समेकित (Integrated) करने हेतु सूर्या फाउंडेशन प्रयासरत है। फाउंडेशन के चेयरमैन जयप्रकाश अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य छोटे बच्चों के बोझ को कम करना, किताबों की संख्या कम करना, कम खर्चीली पुस्तकें उपलब्ध कराना, बालकेंद्रित मूल्य एवं क्रियाकलाप आधारित शिक्षा देना, बालपन से ही बच्चों में देशभक्ति तथा भारतीय संस्कृति का भाव जागृत करने के साथ ही राष्ट्रीय और स्थानीय पाठ्यक्रमों में मूल अवधारणाओं आदि का समावेश अपेक्षित है।इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा जी, उत्कर्ष शर्मा जी, पुरुषोत्तम जी, देव अग्रवाल जी, रतन सिंह जी, अमर सिंह जी, हरेंद्र जी, रामजीत जी, कप्तान जी, नरेंद्र ठाकुर जी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*