घायल पत्रकार सुरेश से घटना की जानकारी लेते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर। साथ हैं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डा. कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट एवं अन्य परिजन एवं पत्रकार।

प्रतिनिधि मंडल को दिया भरोसा दो दिन में होगी कार्यवाही
– कप्तान ने मामले की जांच की बरसाना एसएचओ को की स्थानांतरित
– एसएसपी ने पूरे मामले की गहराई से दो दिन जांच करने को एसपी देहात को दिए आदेश
PDU समाचार
मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी
जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में हुए सट्टा माफिया गैंग के अपराधियों द्वारा पत्रकार सुरेश उपमन्यु पर हमले की घटना को लेकर के एक प्रतिनिधिमंडल ने ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पीड़ित सुरेश उपमन्यु एवं उसके परिवारीजनों के साथ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर से मुलाकात की। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने सभी से पूरे मामले की जानकारी ली।
एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष और ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व जिले के वरिष्ठ पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित पत्रकार सुरेश उपमन्यु एवं उसके परिजनों के साथ एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर से उनके कार्यालय पर जाकर मिला और मामले की पूरी जानकारी उन्हे दी।
इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने सभी से मामले की गहराई से जानकारी करने के बाद तत्काल प्रभाव से इस प्रकरण की जांच कोसीकलां क्षेत्र से बरसाना के एसएचओ को स्थानांतरित कर दी गई है तथा पूरे मामले की गहराई से दो दिन जांच करने के लिए एसपी देहात को आदेश दिए हैं।
एसएसपी ने बाहर आकर गाड़ी में लेटे हुए पीड़ित पत्रकार सुरेश उपमन्यु का हालचाल लिया मेडिकल रिपोर्ट देखी और उनको भरोसा दिया कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच होगी और 2 दिन में जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा उसे बक्सेंगे नहीं चाहे वह पुलिसकर्मी हो या कोई भी अपराधी या अन्य वह जांच आने के बाद कठोर कार्यवाही करेंगे। आज घायल पत्रकार सुरेश को जिला अस्पताल से एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु रैफर कर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर से मुलाकात के बाद ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि कप्तान साहब ने सभी से घटना की पूरी जानकारी ली है तथा उन्होंने पीड़ित सुरेश से भी मुलाकात कर उसका हालचाल जाना है और भरोसा दिलाया है कि 2 दिन में जांच रिपोर्ट आने के बाद वह इस मामले पर कठोर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने पूरे मामले की जांच कोसीकलां थाने से बरसाना के एसएचओ को भेज दी है तथा इस पूरे प्रकरण की 2 दिन में गहराई से जांच करने के लिए एसपी देहात को आदेश दिए हैं। सभी ने कप्तान पर भरोसा जताया और कहा कि उनकी निर्भीक व निष्पक्ष कार्यप्रणाली के चलते पीड़ित पत्रकार को न्याय शीघ्र मिलेगा।
ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ.कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि पत्रकारों का जो प्रतिनिधिमंडल मिला उसमें वरिष्ठ पत्रकार नितिन गौतम, अनिल सारस्वत, सुशील गोस्वामी, मोहन श्याम शर्मा, गिरधर पचौरी, राहुल एवं गिरीश ठाकुर, राज ठाकुर आदि उपस्थित थे।
एस एस पी से मुलाकात के संबंध में डॉ. कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कप्तान डॉ गौरव ग्रोवर ने 2 दिन के भीतर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है और 2 दिन बाद पुन: मुलाकात के लिए सभी को बुलाया भी है। अब इस प्रकरण पर कोई भी आगे का निर्णय 2 दिन बाद कप्तान से मिलने के बाद सभी पत्रकारों से चर्चा के बाद आम सहमति से लिया जाएगा।






