PDU समाचार
फरह। बीती रात अज्ञात चोरों ने मुस्तफाबाद गांव की सरकारी राशन की दुकान में सेंध लगाने का प्रयास किया। जगार होने पर चोर भाग गए।

गांव में सुरेश चंद पुत्र किशोरी लाल की सरकारी राशन की दुकान है। शनिवार की शाम को राशन वितरण कर डीलर दुकान का ताला लगा कर घर चला गया। रात्रि में अज्ञात चोरो ने राशन की दुकान पर धावा बोल दिया। दुकान का दरवाजा तोड़ दिया। जंगला भी उखाड़ डाला। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो ताला चटकाने की कोशिश की। तभी आवाज सुन आसपास के लोगों में जगार हो गई और लोगों को आता देख भाग गए। सुबह डीलर अपने घर से दुकान पहुंचा तो लोगों की भीड़ लगी थी और दरवाजा आदि टूटे थे। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।






