मथुरा।भारतीय प्रेस आयोग के जिला अध्यक्ष पंकज व उपाध्यक्ष बने विनीत

PDU समाचार

मथुरा।पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा बड़ा संगठन भारतीय प्रेस आयोग रजि.(इंडियन प्रेस कमिशन) की मथुरा कार्यकारणी गठित की गई।जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी के निर्देशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष डॉ डीके गोस्वामी की संतुति पर जनपद मथुरा का जिला अध्यक्ष पत्रकार पंकज गोयल एवं जिला उपाध्यक्ष पत्रकार विनीत उपाध्याय को नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज गोयल ने मथुरा की कार्यकारिणी गठित की जिसमें जिला महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सैनी,जिला मंत्री पत्रकार मनीष चौधरी,जिला सचिव पत्रकार विष्णु शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष पत्रकार सुमित अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार भरत गोयल व जिला कोऑर्डिनेटर पत्रकार डिंपल गोयल व पत्रकार बांके शर्मा,पत्रकार शैलेंद्र उपाध्याय, पत्रकार पवन को सदस्य नियुक्त किया।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज गोयल ने कहा पत्रकारों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगा, और पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया।
और सभी पदाधिकारियों को बधाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*