♦फरह पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड
संयुक्त टीम ने मुठभेड में दोनों अभियुक्तों को पकडा, एक के पैर में लगी गोली
बीती रात सवारी बनकर आगरा से फरह के लिये हुये थे सवार

देवेन्द्र गोस्वामी
मथुरा। थाना क्षेत्र में कल देर रात लूटे गये ऑटो को पकडने के लिये फरह पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों
से मुठभेड हो गयी। जिसमें पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रुप से कार्यवाही कर दोनों बदमाशों को
पकड लिया। कल दो बदमाश आगरा से टैम्पो को सवारी बनकर 400 रुपये में फरह क्षेत्र में दीनदयाल धाम
की ओर ले आये और मारपीट कर कर ड्राइवर को टैम्पों से उतार दिया और टैम्पो को ले गये। घटना रात्रि करीब

1 बजे की है। ड्राइवर अलीम ने इसी सूचना टैम्पो मालिक को दी।
टैम्पो मालिक मुबीन पुत्र अल्लादीन निवासी आजमपाडा, आगरा की तहरीर पर सुबह ही थाना फरह में मुकदमा दर्ज हुआ था।
मामले कां संज्ञान लेते हुये एसएसपी मथुरा ने तुरन्त एक संयुक्त टीम गठित की।
सायं करीब 5 बजे एसओजी टीम प्रभारी धीरज गौतम एवं थाना फरह निरीक्षक सत्यवीरसिंह, दीनदयालधाम चौकी इंचार्ज निर्दोषसिंह सेंगर और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रुप से कार्यवाही कर परखम की ओर उसी टैम्पो से जाते बदमाशों को दीनदयालधाम स्थित गौशाला से आगे घेर लिया।
दोनों ओर से फायरिंग की हुयी। मुठभेड में एक बदमाश रनवीर पुत्र गोपाल निवासी बजेरा, कामां, भरतपुर
को एक पैर में गोली लग गयी जबकि उसके एक अन्य साथी गुड्डू उर्फ मेघसिंह निवासी जैंत, मथुरा को पुलिस

ने गिरफ्तार कर लिया। रनवीर इस समय अपनी ससुराल जैंत में ही रह रहा था। मुठभेड की सूचना पर आसपास
खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की भीड एकत्रित हो गयी।
मौके पर तुरन्त सीओ रिफाइनरी धर्मेन्द्रसिंह चौहान पहुंच गये। घायल बदमाश को दीनदयाल सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र में भर्ती कराया गया है।






