फरह।देवेन्द्र गोस्वामी
जिले की सदर तहसील के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज फरह कस्बा में ग्रामीण पत्रकार ऐसोसियेशन की जिला ईकाई द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें जिलाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल,जिला कोषाध्यक्ष बांकेलाल सारस्वत,जिला संगठन मंत्री अभय गुप्ता,महावन तहसील अध्यक्ष राकेश पचौरी,मांट तहसील अध्यक्ष गौरब वार्ष्णेय मौजूद रहे।

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये पत्रकार मिथलेश चौधरी उर्फ पप्पू ने फरह के सभी पत्रकारों की सहमति से पत्रकार अनुज सिंघल का नाम का प्रस्ताव रखा। और सभी ने इसका समर्थन किया।इस अवसर पर दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार ठा विमल कुमार तरकर, दैनिक जागरण से चौधरी मिथलेश कुमार,अमर उजाला के पत्रकार ओमप्रकाश शर्मा, दैनिक जनसंदेश के पत्रकार पंकज गोयल,चैनल अभी न्यूज़ से बांकेलाल शर्मा,पंजाब केसरी के पत्रकार एवं टीएनआई आवाज दैनिक पेपर के जिला प्रभारी डॉ देवेन्द्र गोस्वामी, दैनिक भास्कर से विनीत उपाध्याय,पत्रकार विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।






