PDU समाचार
फरह।जिन दोस्तो के साथ क्रिकेट खेलकर जीवन में ऊंचाई छूने के सपने देखने बाले आईटीआई के छात्र ने सोचा भी नही होगा कि यही क्रिकेट मैच उसकी जिंदगी के लिए मौत का खेल साबित हो जाएगा ।और क्रिकेट के दौरन हुई कहासुनी के बाद साथ मे ही खेलने वाले खिलाड़ी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी जीवन लीला के खेल को ही समाप्त कर दिया जिसके बाद अब जहां मृतक खिलाड़ी के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो हत्यारे खिलाड़ी व उसके परिजनों को पुलिस तलाश रही है।

आपको बता दें कि मथुरा के थाना फरह इलाके के गांव सलेमपुर के प्रधान राजू का पुत्र मानवेन्द्र हर दिन की तरह गांव के साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेलने गया था मगर उसे सायद अंदाजा भी नही होगा कि ये मैच उसकी जिंदगी का आखिरी मैच होगा जिसमें जाकर वो जिंदगी की बाजी हारने बाला है क्यों कि परिजनों ने बताया कि जब वो मैच खेल रहा था तो फरह कस्बे मे सहदपुर गांव के रहने वाले जीतू से खेल में उसकी कहासुनी हुई जिसके बाद गाली गलौच हुई और सभी अपने अपने घर चले गए मगर जब मानवेन्द्र गांव वापस आ रहा था तभी पीछे से कई मोटरसाइकिल पर सवार लोगों के साथ जीतू ने उसे रास्ते मे रोककर मारपीट की और ये मारपीट तव तक करते रहे जबतक ये मानवेन्द्र बेहोश नही हो गया जिसे मृतक मान कर सभी वहां से भाग खड़े हुए लेकिन जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने घायल अवस्था मे हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन मानवेन्द्र कुछ समय जिंदगी और मौत के बीच लड़कर अपनी मौत से हार गया ।लेकिन जैसे ही मौत की सूचना मिली तो गांव में मातम पसर गया और फिर लोगों की भीड़ जुट गई क्यों कि मानवेन्द्र होनहार लड़का था जोकि 19 साल की उम्र में ही क्रिकेट के मैदान के साथ साथ आईटीआई में भी अच्छी सफलता पा रहा था जिसके जाने से परिवार में जहां दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ।वहीं अब पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है






