मथुरा।दीनदयाल धाम
देवेन्द्र गोस्वामी
एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय संपादक, लेखक ,विचारक , पत्रकार ,लोक शिक्षक, एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में समाज जीवन में प्रवेश किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक महामंत्री थे। उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में शुचिता के नए मापदंड स्थापित किए। उन्हेँ भारतीय राजनीति में अजातशत्रु कहा जाता था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समाज चिंतन की दिशा में एकात्म मानव दर्शन का प्रतिपादन किया। इनका दर्शन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लियॆ था। उन्हीं आदर्शों को आज भारतीय जनता पार्टी के ध्येय वाक्य “सबका साथ सबका विकास “को ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन से लिया हैं। इसका उद्देश्य समाज में कोई भूखा ना रहे ,सबके सिर पर छत हो , सबको आरोग्य प्राप्त हो ,सबको शिक्षा प्राप्त हो ,सभी रोजगार की दिशा में रोजगार प्रदान करने वाले हो। आज भारतीय जनता पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है। समाज के अंदर पंडित जी के दर्शन की स्वीकार्यता से विरोधी दल बौखला गए थे। इसी षड्यंत्र के तहत पंडित जी की निर्मम हत्या 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर कर दी गई। पंडित जी का शरीर अवश्य शांत हुआ किंतु आज उनका विचार दर्शन समस्त दुनिया को आलोकित कर रहा है। आज समाज में समता समता ममता दृष्टिगोचर हो रही है। भय भूख भ्रष्टाचार आतंकवाद दम तोड़ रहा है। यह पंडित जी के दर्शन का प्रभाव है। यह विचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद जी ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा पंडित जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की । श्रद्धांजलि सभा का संचालन पं॰ दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के महामंत्री डॉ. कमल कौशिक ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में जगदीश प्रसाद शुक्ला जी,अध्यक्ष अशोक टेंटीवाल जी,भगवान स्वरूप दुबे जी, रोशन लाल जी ,नवीन मित्तल जी,सोनपाल जी निदेशक ,राजवीर दीक्षितजी , संगम लाल जी कुशवाह जी,राजवीर दीक्षित जी, नरेंद्र पाठक जी दुबे ,हरिशंकर पाठक जी राजेश जी,भीकम जी,जगमोहन पाठक जी, बृज मोहन जी दिनेश गौड़ जी ,विजय पाठक जी, पुरुषोत्तम जी ,राज दर्शन जी , कांता प्रसाद जी,शिवकुमार जी ,मनीष गुप्ता जी ,रीना सिंहजी,कमलेश जी,सीताराम जी ,निरंजन सिंह सोलंकी जी,मही पाल जी,
प्रचार मंत्री कपिल पण्डित जी , राम पाठक जी रोहित सिकरवार आदि उपस्थित रहे।







