इनकी लाल टोपी राम भक्तों के खून से रंगी हुई

Mathura.मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सपा पर इशारा करते हुए कहा कि इनकी टोपी राम भक्तों के खून व दंगा में मारे निर्दोष लोगों के खून से रंगी हुई है। डबल इंजन की सरकार विकास चाहती है। ये नाम बोलते हैं समाजवादी हैं सोच है दंगावादी, परिवारवादी।

अखिलेश व जयंत पर कटाक्ष कसते हुए कहा कि दो लड़कों के गठबंधन की जोड़ी एक दिल्ली में बैठता है तो दूसरा लखनऊ में बैठता है। जब दंगा भड़क रहे थे तो वही लड़का लखनऊ में सरकार चलता है। दूसरा दिल्ली में आराम कर रहा होता है। इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश काॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह, रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के महंत केशव दास जी महाराज, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, विधायक कारिंदा सिंह, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जवाहर सिंह, भाजपा प्रत्याशी मेघश्याम सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन गौर गोपाल मुखिया, रामधन शर्मा, व्यापार मंडल के प्रभारी गणेश पहलवान आदि थे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*