यूपी के मथुरा जनपद में चुनावी सभाओं को संबोधित किया
– सपा सरकार के कार्यकाल पर साधा निशाना

मथुरा। मथुरा के गोवर्धन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की प्रक्रिया आगे बढ़कर सही दिशा में चल रही है। आज बेटियां सुरक्षित हैं और किसान खुशिहाल है। किसान का कर्जामाफ और किसान सम्मान निधि देने का काम हमारी सरकार ने किया है। नौजवानों को रोजगार की गारंटी है तो गरीबों के लिए मकान भी है। पहले मुख्यमंत्री अपने लिए मकान बनाते हैं लेकिन वे स्वयं मुख्यमंत्री बने तो गरीबों के लिए मकान, शौचालय बनाये हैं। 2 करोड़ 54 लाख किसानों को छह हजार रूपये दिये जा रहे हैं। 9 करोड़ गरीबों को सालाना स्वास्थ्य बीमा की गारंटी मिल गई है। उन्होंने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज दंगा नहीं होते हैं, सपा सरकार का पहला दंगा कोसीकलां से हुआ और दूसरा दंगा भी मथुरा में जवाहर बाग के रूप में हुआ था। जितने भी पेशेवर अपराधी हैं वे समाजवादी पार्टी के लीगल कार्यकर्ता हैं। समाजवादी पार्टी का काम कब्रस्तान की वाउंड्री बनाने का था जबकि हमने धामों का पुनरोद्धार किया और इसके लिए ब्रजतीर्थ विकास परिषद का गठन किया। इससे ब्रज क्षेत्र का विकास हुआ। ब्रज क्षेत्र भी दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में द्वापर युग की याद ताजा कर रहा है। वे लोग करते थे सैफई महोत्सव में लेकिन हमने अयोध्या में दीपोत्सव व बरसाना में रंगोत्सव करने का काम किया। यही फर्क है भाजपा आती है तो विकास लाती है। भारतीय जनता पार्टी शांति और सौहार्द लाने का काम करती है। इस सदी की दुनिया की माहमारी जिससे उस समय पूरी दुनिया पस्त थी, कोरोना महामारी के बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक के जीवन और जीविका को बचाने के लिए जो अभुतपूर्व काम प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है उसकी पूरी दुनियां सराहना कर रही है। इससे लोगों के जीवन को भी बचाना है और जीविका भी बचाना है। समाजवादी पार्टी ने मोदी व भाजपा की वैक्सीन बताया था, यह वैक्सीन करोड़ों लोगों के लिए रामवाण का काम कर रही है। यही वैक्सीन लेने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा देंगे। उत्तर प्रदेश में राधारानी, बांकेबिहारी और गिरिाज महाराज की कृपा से समाप्ति की ओर से जा रहा है। उनका स्वागत गोवर्धन से भाजपा प्रत्याशी ठा. मेघश्याम सिंह ने किया। उन्होंने छाता व मथुरा में भी सभाओं को संबोधित किया।






