मथुरा। थाना जैंत पुलिस ने दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकडा है। ये युवक चोरी की मोटरसाइकिल को बिना नम्बर की नम्बर प्लेट लगा कर चला रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार योगी ने बताया कि विष्णु पुत्र सत्यभान राजपूत निवासी ग्राम साधनखेडा थाना अछनेरा जनपद आगरा तथा मीनू पुत्र पोहप सिंह निवासी ग्राम साधन खेडा थाना अछनेरा आगरा को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल स्पेलन्डर बिना नम्बर की बरामद की गई है। मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाने पर इसी महीने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।






