देवेन्द्र गोस्वामी
मथुरा। विधान सभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 10 फरवरी से होने वाले मतदान में चुनाव ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों ने चुनाव डयूटी पर जाने से पहले कोरोना वायरस से बचाब के लिए बूस्टर डोज लगवाई।

थाना राया में लगे वेक्सिनेशन कैम्प में तीसरी डोज लगाई गयी। थाना राया परिसर में लगे वेक्सिनेशन कैम्प में कोरोना वायरस से बचाब को लेकर आगामी 10 फरवरी से होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों मे मतदान में डयूटी करने वाले पुलिसकर्मियों ने तीसरी बूस्टर डोज लगवायी इस दौरान थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, एसएसआई शिवकुमार शर्मा, कस्वा प्रभारी चमन शर्मा, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, राजकुमार पवार, ताहिर इस्लाम, प्रदीप, रत्नेश चैधरी आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने अपील की है कि जिन कार्मिकों की ड्यूटी मतदान में लगी है तथा उनकी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को लगे 90 दिन या तीन महीने पूरे हो चुके हैं, ऐसे कार्मिक अपनी बूस्टर या ऐहतियाती डोज लगवा ले तथा ऐसे मतदान कार्मिक जिनकी किन्हीं कारणवश दूसरी डोज नहीं लग पाई है वह भी अपनी वैक्सीन की डोज अवश्य लगवा लें। जनपद में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन में प्रतिदिन टीकाकारण किया जा रहा है द्य मतदान प्रशिक्षण स्थल बीएसए कॉलेज में भी टीकाकरण कैंप में यह सुविधा उपलब्ध है।






