चुनावः मथुरा में पकडी गई है 41 हजार लीटर से अधिक शराब -शराब तस्करी की धरपकड में छाता सर्किल सबसे आगे

मथुरा में अब तक पकडी गई 41406 लीटर शराब
-छाता सर्किल में सबसे अधिक 15143 लीटर शराब पकडी गई है

देवेन्द्र गोस्वामी

मथुरा। छाता सर्किल में एक बार फिर तस्करी कर ले जाई जा रही शराब बडी मात्रा में पकडी गई है। शुक्रवार को छाता सर्किल पुलिस ने हरियाणा मार्का 2304 लीटर शराब बरामद की। छाता सर्किलक में पहले भी कई बडे खेप पकडी जा चुकी हैं। 24 जनवरी को 6600 लीटर शराब पकडी गई थी। मथुरा प्रदेश का हरियाणा और राजस्थान की सीमावर्ती जनपद है। इसका लाभ उठाकर अपराधी एक राज्य से दूसरे राज्य में आसानी से चले जाते हैं। यही वजह है कि यहां वारदात करने वाले अपराधी गिरोह अंतरराज्यीय होते हैं। शराब तस्करी को लेकर भी यही स्थिति है। विधान सभा चुनावों को जिले में अब 41406 लीटर शराब भी बरामद की गई है।  कई लोगों को पुलिस ने इस दौरान गिरफ्तार किया है। देशी शराब बनाने की भट्टियों को नष्ट कराया है। जिन वाहनों से शराब की तस्करी हो रही थी ऐसे कई वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर शराब की तस्करी की जा रही थी। जब्त वाहनों में कार से लेकर कंटेनर और ट्रैक्टर तक का उपयोग करते हुए तस्कर मिले हैं। इसमें सबसे अधिक शराब की बरामदगी छाता सर्किल में हुई हैं। इस सर्किल में 15143 लीटर शराब बरामद की गई है। सबसे कम शराब सिटी सर्किल में 1052 लीटर बरामद हुई है। 25 जनवरी को थाना जैत पुलिस ने दो लोगों को 31 पेटी क्रेजी रोमियो विस्की शराब मार्का अरुणाचल प्रदेश के साथ गिरफ्तार किया। जनवरी का महीना अभी खत्म नहीं हुआ। आखिरी सप्ताह बचा है जिसमें और धरपकड हो सकती है। 24 जनवरी को थाना हाइवे पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाही करते हुए 550 पेटी (करीब 6600 लीटर) अवैध शराब कंटेनर से बरामद की है। जबकि जम्बू कश्मीर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी इसी महीने जम्बू कश्मीर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, वह ट्रक चालक था ट्रक से भारी मात्रा में पुलिस ने अवैध शराब बरामद की थी। इस महीने 23 जनवरी को 100 लीटर, 52 पेटी देशी शराब पकडी जबकि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 20 जनवरी को  पुलिस ने 300 लीटर शराब समेत तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा था। 18 जनवरी को हरियाणा का युवक ट्रैक्टर ट्राली में लादकर देशी शराब की सप्लाई कर रहा था। थाना महावन पुलिस ने गोकुल बैराज से गौशाला तिराहा पर सघन चैकिंग की गई। ट्रैक्टर ट्राली की तलाशी लेने पर ट्राली में कुल 107 पेटी अवैध देशी शराब मस्ताना मार्का गैर प्रान्त हरियाणा बरामद हुई। सात जनवरी थाना छाता पुलिस ने 100 लीटर अवैध देशी शराब की कैन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किय था। छह जनवरी को भी पुलिस ने कार्रवाही की और बरसाना क्षेत्र से ने 507 पव्वा, 92 लीटर देशी शराब बरामद, दो मोटरसाइकिल पकडीं। थाना गोविंद नगर पुलिस ने भी कार्रवाही की और 1500 से ज्यादा पउवा पकडे थे। पांच जनवरी को शराब माफिया पर पुलिस, आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाही में महावन पुलिस ने 60 लीटर अवैध देशी शराब पकडी। इससे एक दिन पहले चार जनवरी को 1594 शराब के पउवा पकडे थे। तस्करी में चार लोगों को गिरफ्तार किया। तीन लोगों को थाना छाता पुलिस ने, एक को जमुनापार पुलिस ने दबोचा, बिना नम्बर प्लेट की दो मोटरसाकिल भी पुलिस ने जब्त कीं। इसके अलावा कई स्थानों पर शराब की भट्टियों को नष्ट कराया है। अडींग में देशी शराब बना रहे लोगों को भांतू कालोनी से गिरफ्तार किया और बडी मात्रा में शराब नष्ट कराई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*