मथुरा में 55 प्रत्याशियों का भाग्य लिखेंगे,18 लाख 71 हजार 384 वोटर,

मथुरा की पांचों विधान सभा सीटों पर 55 प्रत्याशी हैं मैदान में
-1104 मतदान केंद्रों पर 18 लाख 71 हजार 384 मतदाता डालेंगे वोट

मथुरा। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मथुरा जनपद की पांच विधान सभा सीटों पर प्रथम चरण की प्रक्रिया के तहत 10 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया नामवासी का समय निकलने के साथ पूर्ण हो गई है। अब कुल 55 प्रत्याशी चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में आ डटे हैं। जबकि कई का नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही पर्चा कैंसिल होने अथवा नामवापसी के साथ विधायक बनने का सपना परिणाम आने से पहले ही टूट गया। नाम वापसी की तारीख निकल जाने के बाद अब पांच विधानसभा सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी रह गए हैं। जिनमें से पांच को मतदाता विधायक के रूप में चुनेंगे। पांचों विधान सभा सीटों पर 1104 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। जिसमें सबसे ज्यादा मांट में 302 और सबसे कम मथुरा में 118 हैं। 18 लाख 71 हजार 384 मतदाताओं को मतदान करने का मौका मिलेगा। पहली बार वोट डालने वालों की अगर विधानसभा वार संख्या की बात की जाए तो छाता विधानसभा क्षेत्र में 4963, मांट में 6342, गोवर्धन में 4488, मथुरा में 5026 जबकि बलदेव में 5685 हैं। जिनमें 26504 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। नामांकन की जांच के दौरान 58 उम्मीदवार बचे थे। अब यह संख्या घटकर 55 रह गई है। जिनमें से छाता विधानसभा क्षेत्र में 12, मथुरा विधानसभा सीट पर 15, बलदेव विधानसभा सीट पर छह, मांट विधानसभा सीट पर नौ तथा गोवर्धन विधानसभा सीट पर 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके साथ ही इसमें सबसे अधिक मथुरा विधानसभा में 15 उम्मीदवार हैं, जबकि सबसे कम बलदेव विधानसभा क्षेत्र में महज छह उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। नामांकन वापसी की प्रक्रिया में सिर्फ तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए जिनमें मांट विधानसभा से रालोद उम्मीदवार बबीता देवी, बलदेव से वंदना देवी और छाता से धर्मवती शामिल हैं।

167 थर्ड जेंडर करेंगे मतदाता
मथुरा जनपद की पांचों विधान सभा सीटों पर 167 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इनमें सबसे ज्यादा मथुरा विधान सभा सीट पर 108 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जबकि सबसे कम छाता सीट पर सात हैं। बल्देव विधानसभा क्षेत्र में 19, मांट में 18 तथा गोवर्धन में सबसे कम 15 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

12934 दिव्यांग भी करेंगे मताधिकार का उपयोग
विधानसभा चुनाव में पांचों विधान सभा सीटों पर 12936 दिव्यांग मतदाता आपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें छाता विधानसभा क्षेत्र में 2172 दिव्यांग। मांट में 2831, गोवर्धन में 2761, मथुरा में 2607 जबकि बलदेव में 2563 दिव्यांग मतदाता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*