मथुरा।जालसाज 25 लाख हडप कर हो गए थे चंपत, लखऊन से दबोचो -साइबर टीम लखउन की मदद से दो लोगों को किया गिरफ्तार

बडी मात्रा में मोबाइल और दस्तावेज किए गए बरामद

PDU समाचार
मथुरा। साइबर टीम लखनऊ की मदद से थाना रिफाइनरी पुलिस ने लखउन से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि ये लोग लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। इनके कब्जे से बडी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ये लोग अब तक करीब 25 लाख रूपये की ठगी कर चुके थे। शुक्रवार को रिफाइनरी पुलिस टीम व साईबर टीम लखनऊ द्वारा ठाकुरगंज चैराहा लखनऊ के पास एक गोदाम से राजेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र गुप्ता तथा अभिषेक गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी ग्राम दुर्गागंज पोस्ट व थाना काकोरी, जनपद लखनऊ हाल पता मकान नम्बर छह कन्हैया माधव पुरी कालोनी दुबग्गा थाना काकोरी थाना लखनऊ को कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से नौकरी दिलाने का झांसा देकर 25,00,000 रुपये की ठगी की थी। जिसके सम्बन्ध में इन लोगों के खिलाफ थाना रिफाइनरी पर पिछले साल धारा 406, 420, 467, 468, 471 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था।


यह सामान किया है पुलिस ने बरामद
12 मोबाइल फोन, एक लैपटाप, एक प्रिन्टर, एक इन्टरनेट डोंगल, एक पैन कार्ड, दो आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड, छह चेकबुक, तीन पासबुक, 12 चेक, 23 सादा आईडी कार्ड, नौ नाम पता लिखा आईडी कार्ड, आठ स्टाप्म पेपर सादे, 91 बायोडाटा शैक्षिक दस्तावेजों के साथ, पांच कूटरचित नियुक्ति पत्र, एक ड्यूटी पास, एक आईडी कार्ड जीपीओ का, दो मोहर, 397 विभिन्न दस्तावेजों की प्रतियां, एक मोहर पैड, 123 फोटो, चार कूटरचित आफर लेटर, दो चार पहिया वाहन, 18,600 रूपये नकदी, तीन कट्टी मय 60 लीटर डीजल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*