आगरा।छोटी-छोटी बातें भूल चुनाव के लिए जुटें कार्यकर्ता : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

सम्पादक
अमित उपाध्याय
PDU समाचार

आगरा।हो सकता है कि आपकी समस्या सुनी नहीं गई हो या फोन नहीं उठा हो।आपकी किसी समस्या का समाधान नहीं हुआ हो, लेकिन इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देना है। प्रदेश व राष्ट्रहित में सभी को मिलकर काम करना है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर जुट जाएं। ये संदेश भाजपा के मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, महिला, किसान, पिछड़ा व अनुसूचित जाति वर्ग मोर्चा के प्रभारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दिया।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ऐसे लोगों को भी अपने साथ जोड़ें जो सरकार के कार्यों से प्रभावित हैं। जिनको सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में नौकरियां रोजगार प्रदान किया है। उन लाभार्थियों को भी पार्टी से जोड़ें जिनको सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके साथ ही गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियां बताने का आह्वान किया। वहीं मतदाता सूची पर ध्यान रखने, युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, मतदाता सूची में नाम, फोटो आदि के संशोधन करवाने के टिप्स भी उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए।

पं देवेन्द्र कटारा

संयोजक,मीडिया संपर्क विभाग,ब्रज क्षेत्र उत्तर प्रदेश

कार्यकर्ताओं से संगठन की जानकारी ली और विधानसभा चुनाव में किस तरह से बूथ स्तर पर काम करना है इसके सुझाव दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*