फरह।देवेन्द्र गोस्वामी
नेहरू युवा केंद्र संगठन मथुरा के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में युवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिला युवा अधिकारी मोहित मलिक के निर्देशानुसार फरह ब्लॉक के गांव पंचायत किराराईं में साइकिल रैली मतदाता जागरूकता जल संरक्षण कोविड-19 जागरूकता एवं जल संवाद कराया गया।

जिसमें नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय स्वयंसेवक फरह ब्लॉक के कृष्ण कांत एवं मुख्य अतिथि नेहरू युवा मंडल बरौना कला के संरक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक श्याम वीर सिंह एवं रामकृष्ण परमार्थ सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष कुमारी आरती व सचिव कुमारी मोहिनी व तहसील अध्यक्ष आशीष कुमार व जिला अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी एवं शहजादपुर के कुमर पाल सिंह,किरारई के प्रधान चंदन सिंह के सानिध्य में साइकिल रैली मतदाता जागरूकता जल संरक्षण के बारे में श्यामवीर सिंह ने जागरूक किया।जल सफल मतदाता जागरूकता की शपथ व युवा सप्ताह के उपलक्ष में साइकिल रैली के कार्यक्रम के बारे में कृष्ण कांत सिंह लोगों को जागरूक किया।






