स्थानीय लोगों ने बैठक कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेेजा

मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी
राधाकुंड कस्बावासी लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेेपी नड्डा को भेजे गये पत्र में गोवर्धन विधानसभा से युवा समाजसेवी राधाकुंड निवासी डाॅ. हर्षवर्धन गोस्वामी को चुनाव में प्रत्याशी बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि चिकित्सक पेशे जुड़े गोस्वामी की पारिवारिक पृष्ठभूमि पहले से ही राजनैतिक सेवा से जुड़ी रही है। यहां से स्थानीय प्रत्याशी ही चुनाव जीतकर विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठा सकता है।

इस अवसर पर गोविंद दास एड. ने बताया कि युवा कर्मठ, व्यवहार खुशल व ईमानदारी छवि के डाॅ. हर्षवर्धन गोस्वामी के भाजपा में जुड़ने से मजबूती आई है। उन्होंने बताया कि उनके ही परिवार से चिकित्सा क्षेत्र के जानी-मानी हस्ती रही डाॅ. भगवत गोस्वामी तीन बार नगर पंचायत चेयरमैन रहे हैं। इनके प्रत्याशी बनने से क्षेत्र का मान बढ़ेगा। कुंजबिहारी गोस्वामी ने बताया कि युवाओं में बेरोजगारी फैली हुई है। वर्तमान में क्षेत्र को युवा व शिक्षित विधायक की जरूरत है। राहुल चैधरी ने बताया कि बाहरी प्रत्याशी होने की स्थिति में क्षेत्र का विकास रूक जाता है। जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधि समस्याओं को समझकर शासन में आवाज उठा सकता है। चतुर सिंह गूर्जर ने बताया कि राधाकुंड, गोवर्धन व इससे जुड़े गांव तीर्थ व पर्यटन से जुड़े हैं। भाजपा को स्थानीय प्रत्याशी डाॅ. हर्षवर्धन गोस्वामी को चुनाव में उतारना चाहिए। उनकी जनता से पकड़ कस्बा से लेकर देहात तक है। जमीनी नेता का होना जरूरी है। इस अवसर पर गद्दीनशीन महंत केशव दास, मदन देवनाथ, सुरेश जोशी, गिर्राज जोशी, बांकेलाल गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, डीडी मिश्रा, हरीशंकर मेंबर, नंदहरि, होतीलाल सैनी, खैमा सैनी, अनिल खंडेलवाल, सतीश खंडेलवाल, पप्पन शुक्ला, रवि सभासद, डाॅ. पुरूषोत्तम, राजू सक्सैना, विसाखा दासी आदि थे।






