PDU समाचार
मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी
थाना हाईवे पुलिस ने अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को 251 किलो ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजे की बाजार में कीमत करीब कीमत करीब 25 लाख रूपये है। तस्करी के गांजे को ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा था।

प्रभारी निरीक्षक थाना हईवं अनुज कुमार ने बताया कि एसओजी प्रभारी एसआई धीरज कुमार व पुलिस बल के साथ शनिवार की रात को करीब साढे दस बजे आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिकोण चैकिंग की जा रही थी। संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान एटीवी के सामने एनएच-टू पर आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाले रोड पर टीमें थीं तभी आगरा की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। जिसे टार्च की रोशनी देकर रुकने का इशारा किया तो कुछ दूरी पहले ही ट्रक को रोककर चालक सीट से एक व्यक्ति उतरकर पीछे की ओर तेज कदमों से भागने लगा। जिसे भरतपुर कट से 100 मीटर पहले रोड पर पकड लिया गया। पकडे गए व्यक्ति ने अपना नाम गुलजार मौहम्मद पुत्र सैफदीन निवासी ननेतर थाना साम्बा जनपद साम्बा जम्मू कश्मीर बताया। इसके बाद ट्रक संख्या जेके 02 एजी 8645 की संघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अलग-अलग दस प्लास्टिक की बोरियों में 251 किलो ग्राम गांजा मिला।






