फरह।देवेन्द्र गोस्वामी
जिला पंचायत अध्यक्ष मथुरा किशन चौधरी ने शनिवार को गांव झुडावई में श्मशान स्थल का शिलान्यास किया।

जिसका 25 लाख की लागत से निर्माण होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा श्मशान स्थल की स्थिति ठीक न होने पर यहां शौचालय व स्नानघर का निर्माण कराया जा रहा है एक पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। वहीं मौजूद जिला पंचायत राज अधिकारी करण चौधरी ने पेयजल समस्या का समाधान कार्य करने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रताप सिंह राणा, जमालपुर प्रधान कल्याण सिंह, हिम्मत सिंह, हरिओम सिंह,करतार सिंह, मोहन सिंह,राजन सिंह आदि लोग रहे।
●गांव की महिलाओं ने किया डीपीआरओ का स्वागत-

गांव झुडावई भी में श्मशान स्थल के शिलान्यास के दौरान मौजूद रहे जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी का गांव की महिलाओं ने फूल माला डालकर स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने पानी की समस्या से भी डीपीआरओ को अवगत कराया महिला डीपीआरओ ने इस समस्या से निजात दिलाने का जल्द ही आश्वासन दिया।






