FARAH-पंचायत उपचुनाव: मखदूम ग्राम पंचायत मे प्रधान के रिक्त पद के लिए हुआ मतदान, 21 दिसंबर को आएगा परिणाम

PDU समाचार

देवेन्द्र गोस्वामी
फरह ।फरह ब्लॉक की ग्राम पंचायत मखदूम में पंचायत उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। मथुरा जिले के फरह ब्लॉक मे पंचायत उपचुनाव में एक प्रधान रिक्त पद के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। फरह ब्लॉक में 1 मतदान केंद्र के बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।

सभी बूथों पर शाम छह बजे तक वोट डाले गए।फरह ब्लॉक की मखदूम ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। यहां निर्वतमान प्रधान की मृत्यु से पद रिक्त हुआ था, मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रेम पाल सिंह,एसडीएम सदर प्रशांत नागर, फरह थाना अध्यक्ष अजय किशोर, लेखपाल भगवानसहाय,एसएसआई सत्यवीर सिंह,एसआई कृष्ण पाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*