FARAH-एक ही रात में चार घरों को चोरों ने बनाया निशाना

फरह।PDU समाचार

थाना फरह क्षेत्र के शहजादपुर गांव में एक ही रात में चार घरों से कैश समेत लाखों का सामान चोरों ने चुरा लिया। घटना रविवार की रात की है। चोरी की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच फरह थाना अध्यक्ष अजय किशोर व टीम के द्वारा घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया और छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी होने पर गांव के पूर्व प्रधान नंदकिशोर ने भी पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थाना फरह के शहजादपुर गांव में अंगद सिंह पुत्र शिवचरन,मनोज पुत्र लीला,राधे श्याम पुत्र शेर सिंह और विनोद पुत्र रज्जो का मकान है रविवार की रात अंगद सिंह पुत्र शिवचरन के घर का नकब काट कर घर में रखे दो बक्सों और अलमारी से नकदी समेत आभूषणों को चोर चुरा ले गए ।

उसी रात में मनोज पुत्र लीला के घर में घुस कर जेवर चुरा ले गए। राधेश्याम पुत्र तेर सिंह के घर में चोर अंदर घुसे और तालों को तोड़ने के दौरान घर मैं बंधी हुई भैंस के द्वारा जोर जोर से रमाह्ना की आवाज करने से चोर भैंस की आवाज को सुनकर वहां से भाग निकले। विनोद पुत्र रज्जो के घर में भी चोर ताला तोड़ पाए। घटना की जानकारी सुबह करीब सात बजे परिजनों को हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर फरह पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*