मथुरा।अनुभूति कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, जयवीर एवं परमवीर का राज्य स्तर पर चयन

मथुरा सहित 15 जनपदों में पायलट प्रोजेक्ट

देवेन्द्र गोस्वामी

मथुरा।PDU समाचार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा सीमैट प्रयागराज में आयोजित होने वाली हैप्पीनेस/अनुभूति कार्यक्रम पर आधारित छह दिवसीय आवासीय कार्यशाला में पूरे प्रदेश से 32 शिक्षकों का प्रतिभाग हेतु चयन किया गया है। इसमें जनपद मथुरा से मुकेश शर्मा सहित तीन शिक्षकों जयवीर सिंह और परमवीर सिंह का चयन किया गया है। यह चयनित शिक्षकों की टीम अनुभूति/ हैप्पीनेस कार्यक्रम पर आधारित पाठ्यक्रम विकसित कर कक्षा एक से पांच तक कि कक्षाओं के लिए पुस्तक लेखन का कार्य करेगी। हैप्पीनेस कार्यक्रम हेतु मथुरा सहित 15 जनपदों का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयन किया गया है।


राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, लखनऊ की अपर परियोजना निदेशक डॉ० सरिता तिवारी द्वारा जारी आदेश में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि अनुभूति/हैप्पीनेस कार्यक्रम पर आधारित पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा छह दिवसीय कार्यशाला दिनांक: 13 दिसम्बर से 18 दिसंबर 2021 तक सीमैट प्रयागराज में आयोजित की जा रही है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया है कि जनपद मथुरा से मुकेश शर्मा प्रधानाध्यापक, प्रा०वि० कांकरगढ़ी, ब्लॉक नौहझील, जयवीर सिंह, सहायक अध्यापक पू०मा०वि० कजरौठ ब्लॉक छाता एवं परमवीर सिंह सहायक अध्यापक प्रा०वि० गांधी बैरनी ब्लॉक बलदेव का प्रदेश स्तरीय अनुभूति/हैप्पीनेस पाठ्यक्रम विकास हेतु अभिमुखीकरण प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है।
हैप्पीनेस पाठ्यक्रम विकास हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए चयनित मुकेश शर्मा ने बताया है कि “हैप्पीनेस कॅरिकुलम” के संबंध में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विशेष बल दिया गया है। वर्तमान परिस्थिति में अनुभूति पाठ्यचर्या/ हैप्पीनेस कॅरिकुलम की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जिस प्रकार विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, इतिहास, भाषा आदि में विभिन्न तरीकों से पारंगत करते हैं, उसी प्रकार उनमें खुशी और शांति के लिए हैप्पीनेस का अभ्यास होना आवश्यक है। मुकेश शर्मा ने बताया है कि अनुभूति पाठ्यचर्या संचालित किये जाने हेतु जनपद मथुरा सहित प्रदेश के 15 जनपदों वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, अमेठी, अयोध्या, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, झांसी एवं चित्रकूट में अनुभूति पाठ्यचर्या पायलट किया जाना प्रस्तावित है।
प्रशिक्षण डॉ० सौरभ मालवीय, राज्य प्रभारी अनुभूति/हैप्पीनेस कार्यक्रम ने निर्देशन चलेगा और श्रवण कुमार शुक्ल, विशेषज्ञ हैप्पीनेस कार्यक्रम द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*