मथुरा।PDU समाचार

जनपद के फरह ब्लॉक के गांव भहाई में सिंचाई विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही देखने को मिली है अछनेरा मथुरा रेलवे लाइन के पास घढ़ी बेरी पुलिया के पास भहाई गांव निवासी भगत सिंह पुत्र विधि सिंह किसान के खेत के पास मे एक सिचाई विभाग का नाला है जिसका मुँह घढ़ी बेरी अंडरपास पुलिया वनने से बंद हो गया है बही किसान भगत सिंह पुत्र विधि सिंह का पास मे करीब 5 पांच बीघा खेत है और खेत मे गेहूं और सरसो है नाले का मुँह बंद होने से पानी का बहाव होते हुए पानी नहीं निकल पाया और नाले की पटरी को तोड़कर किसान भगत सिंह के खेत मे पानी भर गया फसल सरसो और गेहूं लबालव भर गए और सरसो और गेहूं पानी मे डूब गए पानी भरने से फसल पूरी तरह से गल गयी बही किसान का कहना है के मैंने पटवारी को फोन किया।

लेखपाल ने मुझे एई जेई सिंचाई विभाग का नंबर दिया मैंने कल से बहुत अधिकारियों से बात कर ली पर किसी ने मेरी सुनवाई नहीं की मैंने दो बार तो जिलाधिकारी महोदय को भी फोन लगाया है उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया मेरी फसल बर्बाद होने से मैं भी बर्बाद हो चुका हूं मैं अपना कर्जा कैसे उतारूंगा मेरे पास तीन बच्चे हैं उनकी पढ़ाई फसल बेचकर कर आता हूं अब मैं ना तो अपने बच्चों की पढ़ाई करा सकता हूं और ना अपने सर से कर्जा उतार सकता हूं मेरा जिलाधिकारी व शासन प्रशासन से प्रार्थना है या तो मेरी फसल का मुझे मुआवजा दिलाया जाए नहीं तो मैं अपने बच्चोऔर पत्नि को लेकर आत्महत्या कर लूंगा या रेल के नीचे कटकर जान दे दूंगा।






