देवेन्द्र गोस्वामी,PDU समाचार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रथम वर्ष सामान्य का प्रशिक्षण वर्ग केडीसी कॉलेज ओल मथुरा में 12 नवंबर से चल रहा है।
जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं शिक्षार्थियों में राष्ट्र और समाज के प्रति योगदान का भाव बना रहे इस निमित्त वर्ग के विद्यार्थियों के द्वारा केडीसी कॉलेज परिसर में बृहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया केडीसी कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदाई एवं सौंदर्य प्रदातावृक्षों का वृक्षारोपण किया गया ।

इस अवसर पर वर्ग अधिकारी डॉ वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भयावह रूप ले चुकी है देश के विभिन्न शहरों के हालात अत्यंत गंभीर बन चुके हैं ऐसे में पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण का कार्य ही एक विकल्प हो सकता है.प्रशिक्षारथी स्वयंसेवकों को मथुरा के विभाग प्रचारक गोविंद जी ने संबोधित करते हुए कहा कि कि हम इस प्रशिक्षण को लेकर समाज के अंदर जाएंगे हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक बनती है कि हम अपने गांव नगर को सुंदर बनाएं साथ ही पर्यावरण के अनुकूल करें क्योंकि कार्बन की अधिकता के कारण जमीन का तापमान बढ़ रहा है इस बढ़ते तापमान के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं और जलस्तर बढ़ रहा है पीने के पानी की कमी कभी हो रही है जमीन का जलस्तर गिर रहा है मथुरा जनपद में खारे पानी की समस्या है समस्त समस्याओं का निराकरण एक वृक्षारोपण द्वारा और तालाबों का सिंचन करके किया जा सकता है. हम सब स्वयंसेवक जहां भी पहुंचे वहां स्वयं वृक्षारोपण करके समाज को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करें इस कार्य के द्वारा हम भावी पीढ़ी के लिए एक सुखद सुंदर पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं .इस अवसर पर 2 दिसंबर को अपराहन 2:30 बजे वर्ग के समापन समारोह में मथुरा विभाग के राष्ट्रप्रेमी व्यक्तियों से वर्ग में वर्ग दर्शन करने के लिए आह्वान भी किया गया ।वर्ग में उपस्थित हरिगढ़ के प्रचारक जितेंद्र वर्ग कार्यवाह पंकज ने भी वृक्षारोपण कर स्वयंसेवकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया इस अवसर पर महावीर प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख राम गोपाल काका राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन मोदी ,अनिल चौधरी चेयरमैन डॉ.कमल कौशिक ,अरुण दीक्षित ,शिवकुमार शर्मा ,मनोज कुमार ,मयंक साधु ,धर्मेंद्र कुमार, संदीप कुमार ,भू प्रकाश, डॉ.मोहनदास ,सीपी सिंह गोविंद बिहारी, श्यामा श्याम,सुनील, गोविंद भारत, प्रेमचंद, अनिल, सहित सैकड़ों स्वयंसेवक तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रमुख तथा संघ शिक्षा वर्ग के समारोह समारोह के संयोजक डॉक्टर कमल कौशिक ने दी।






