फरह।देवेन्द्र गोस्वामी

भारतीय जनता युवा मोर्चा दीनदयाल धाम और ओल मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक ओल के छोंकर फार्म हाउस पर सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंजीत पौनिया, और जिला महामंत्री हरेंद्र चौधरी के साथ दीनदयाल धाम मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महामंत्री रवि,ओल मंडल अध्यक्ष शेलेन्द्र, महामंत्री सुनील रहे और पूरी मंडल कार्यकारणी उपस्थित रही,जिसमे भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंजित पौनिया ने सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा के आगामी सभी कार्यक्रमो के बारे में अवगत करवाया साथ ही 2022 में प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार लाने पर भी जोर दिया साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान ही मेरा सम्मान है मेरे जिले का छोटे से छोटा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष है कार्यकर्ता का सम्मान ही सवोपरि है।






