Breaking News

5 months ago
वृंदावन में संत के साथ मारपीट कर मोबाइल लैपटॉप सहित लाखों की लूट,जान से मारने की मिल रहीं धमकियां,एसएसपी से लगाई गुहार
5 months ago
करियर गाइडेंस विज्ञान और गणित मेले में दिखाई प्रतिभा : राजकीय हाई स्कूल भगाया गंगाधर में किया आयोजन अतिथियों ने सराहा
5 months ago
दुष्कर्म मामले में किया था टोल चौकी प्रभारी ने खेल दुष्कर्म के आरोपी को तमंचे में भेजा था जेल,दो दरोगा निलंबित,थाना प्रभारी जांच के घेरे में
6 months ago
औद्योगिक क्षेत्र साइड-बी में टैंकरों चालकों की मनमानी से उद्यमी परेशान,हजारों लीटर प्रतिदिन व्यर्थ हो रहा है पानी
6 months ago
पराली जलने पर भरनाखुर्द लेखपाल निलंबित,गोवर्धन तहसील क्षेत्र में पहली बार हुई बड़ी कार्रवाई

मथुरा।हुनर हाट वृंदावन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ,लिट्टी चोखा खाकर लिया आनन्द।

news-banner
रिपोर्ट:-देवेन्द्र गोस्वामी
(ब्यूरो)PDU समाचार
वृन्दावन। सीएम योगी ने कहा हुनर हाट में मिलेगा आत्मनिर्भर भारत का प्रमाण. योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर ब्रज रस उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने ब्रज की धरती को नमन किया। कहा कि मिलकर काम करने पर परिणाम सामने आता है। ब्रज की धरती को रसखान के मुख से भी सुना।
आप सभी सौभाग्यशाली है कि जन्म लेने का, सेवा करने का सौभाग्य इसी धरती पर मिला है। ब्रज रज उत्सव में हुनर हाट को जोड़ा गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है कोई कोताही नहीं कर रही है। ब्रज रस के इस उत्सव के साथ देश के हुनर को एक मंच दिया गया है। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया था। ब्रज रस उत्सव में हुनर हाट में इसका प्रमाण देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ब्रज के विकास के लिए कोई कोताही नहीं बरतेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तरफ से 4.15 सौ करोड़ रुपये की योजनाएं ब्रज के विकास के लिए भेजी गई हैं। जो आने वाले समय में धरातल पर दिखाई देंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में संत, महंत व भागवतवक्ता और तीर्थ पुरोहितों के साथ भोजन.करीब पांच सौ संत यहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने वृंदावन कुंभ मेला के सफल आयोजन की बातें सभी से कहीं और देश-प्रदेश में खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री जिस रूट से गुजरे हैं, उस मार्ग पर जगह- जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। हुनर हाट के शुभारंभ के दौरान मुख्तार अब्बास नकबी, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, श्रीकांत शर्मा, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी आदि मौजूद थे।
बुधवार से शुरू होने रहे ब्रज रज उत्सव में देश भर के प्रख्यात कलाकार श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में यमुना के तट पर अपनी प्रस्तुति देंगे। बुधवार को संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति से सुरेखा एवं प्रेम भाटिया, अर्चना शर्मा ग्रुप संगीत की प्रस्तुत देगा। प्रत्येक दिन इस उत्सव में कलाकार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*