सांतरुक ओल नाले से किए पुलिस ने गिरफ्तार
शेष दो की तलाश जारी
फरह।देवेन्द्र

फरह पुलिस और एसटीएफ नोएडा की संयुक्त कार्यवाही में रविवार को दो लुटेरे और हत्थे चढ़ गए। उनके कब्जे से साढ़े चार लाख की कीमत के 45 मोबाइल बरामद हुए हैं। शेष दो बदमाशों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
5 अक्टूबर को नोएडा से बंगलौर जा रहे मोबाइल से भरे केंटर को बबीना टोल पार करने के बाद
एमपी सीमा में लूट लिया था। उसमे 899 बैग भरे हुए थे। प्रत्येक बैग में 10 मोबाइल थे। लूट करने वाले दो बदमाश सवारी बनकर रैपुराजाट फ्लाइओवर से उस कैंटर में बैठे थे। शेष उनके साथी कार से ट्रक के पीछे पीछे चल रहे थे। घटना की रिपोर्ट कंपनी मैनेजर सचिन मानव ने फरह थाने में दर्ज करायी थी। मुखबिर की सूचना पर नोएडा एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए रविवार को फिर सांतरुक ओल नाले पर से दो बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों में सलीम गुडावली पलवल हरियाणा और दूसरा बदमाश नदीम ताऊडू नूह मेवात का रहने वाला है। पुलिस ने उनके कब्जे से 45 मोबाइल बरामद किए हैं । जिनकी कीमत 4 लाख 50 हज़ार रुपये बताई गई है। बता दें मोबाइल से भरा कंटेनर फ्लिप कार्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को माल ले जा रहा था।
ये रहे गिरफ्तार करने वाली पुलिस में-
फरह इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप, निरीक्षक शाहनवाज हुसैन व स्वाट टीम प्रभारी धीरज गौतम , सोनू कुमार प्रभारी सर्व लाइंस सेल,
एसएसआई सत्य वीर, एसआई योगेश कुमार चौकी प्रभारी चंद्रभान , केएस पाल (महुअन टोल पुलिस चौकी), हेड कांस्टेबल बृजेश, राधेश्याम और हरि मोहन भदौरिया आदि रहे।






