ब्यूरो,PDU समाचार
अमित उपाध्याय
सम्पादक, PDU समाचार
(पं दीनदयाल उपाध्याय समाचार)
थाना जगदीशपुरा के मालखाने में चोरी की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 25 लाख रुपये चोरी हुए हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक, नाइट अफसर सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।

चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने पुलिस की नाक के नीचे ही चोरी कर ली। आगरा के एक थाने में चोरी की वारदात से खलबली मच गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एसएसपी ने बताया कि करीब 25 लाख रुपये की नगदी चोरी हुई है। इस मामले में एडीजी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छह पुलिसकर्मी निलंबित किए हैं।
चोरी की घटना थाना जगदीशपुरा के मालखाने में घटित हुई है। बताया गया है कि रविवार सुबह मालखाने का बाबू चाय पीने के लिए गया था। जब वह लौटकर आया तो मालखाने में सामान अस्त-व्यस्त था। इसकी सूचना उसने उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर थाने में खलबली मच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। मौके पर एसएसपी मुनिराज जी और एसपी सिटी विकास कुमार पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक और श्वान दस्ता भी बुलाया गया। फॉरेंसिक की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।






