मथुरा: गोली मारकर युवक की हत्या, परिजनों ने शव हाईवे पर रखकर लगाया जाम, हंगामा

PDU samachar

थाना रिफाइनरी के गांव बाद निवासी युवक का शव मिलने से शुक्रवार को सनसनी फैल गई। युवक गुरुवार से लापता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मथुरा के टाउनशिप क्षेत्र में शुक्रवार को बाद गांव से 50 मीटर दूर हाईवे पर युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों ने रंजिश में गोली मारकर हत्या का आरोप लगाते हुए शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। मथुरा-आगरा हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना रिफाइनरी के बाद गांव में अशोक कुमार (34) का खून से लथपथ शव शुक्रवार को राधा टाउन और कृष्णा टाउन के मध्य उसके घर से करीब 50 मीटर दूर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू और सरियों के प्रहार के निशान बताए जा रहे हैं। बताया गया कि अशोक शाम को अपने खेत पर गया था। तब से नहीं लौटा तो परिजनों के तलाश करने पर उसका शव मिला।

पुलिस बता रही थी दुर्घटना
परिजनों ने बताया कि उसकी हत्या रंजिश में करने के बाद उसे किसी वाहन से कुचला गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया दुर्घटना मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से उसके परिजन संतुष्ट नहीं थे और पोस्टमार्टम से शव ले जाकर उन्होंने हाईवे पर बाद गांव के पास शव रखकर जाम लगा दिया।
परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवक की हत्या की गई है। इससे पहले उसके पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और काफी देर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही जाम खोला गया।

मथुरा: बदमाशों ने दिल्ली हाईवे पर सात करोड़ रुपये के मोबाइल लूटे, 10 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

मृतक के भाई जगदीश की तहरीर पर गोपाल पुत्र राधेलाल व उसके साथियों के खिलाफ हत्या की रिपेर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा हत्या का दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच करके पूरी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*