PDU samachar
राज्य स्तरीय टाइटल कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल संम्पन्न

जिला कुश्ती संघ ( भारतीय शैली) के तत्वधान में केसरी मीडिया के सहयोग से यूपी केसरी , यूपी कुमार , यूपी अभिमन्यु टाइटल कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल 14 अक्टूबर 2021 को प्रातः 9 बजे से अखाड़ा शिवशक्ति आधुनिक मल्ल विधा केंद्र लाजपत नगर नियर जयगुरु देव आश्रम महोली रोड मथुरा पर किया गया जिसमें युवा पहलवानो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यअतिथि के रूप में पधारे राधिका ट्रेडर्स संस्थापक प्रमुख समाज सेवी श्री विजय सिंह चौधरी जी व जितेंद्र चौधरी जी ने युवा पहलवानो के हाथ मिलवाकर किया मुख्यअतिथि जी ने कहा कुश्ती बृज की प्राचीन कला है इसका विकास होना चाहिए जिससे बृज के पहलवान बृज का राज्य ही नही राष्ट्रीय स्तर पर कर सके मुख्यअथितियों का स्वागत जिला कुश्ती संघ भारतीय शैली मथुरा के महासचिव शेखरअशोक पहलवान व कोषाध्यक्ष लक्ष्य अरोरा ने पटुका , माला , पगड़ी पहनाकर किया महासचिव शेखरअशोक पहलवान ने बताया कि यूपी केसरी के लिए 75 किलो से ऊपर के पहलवान देवा पहलवान , विशाल पहलवान, व हिमांशु पहलवान भगा लेगे व यूपी कुमार के लिये 65 किलो से 75 किलो के पहलवान जिसमे विश्णु पहलवान , अमित पहलवान हिस्सा लेंगे वही यूपी अभिमन्यु 55 किलो से 65 किलो के पहलवानो ने भाग लिया जिसमे करणवीर पहलवान व सोनू पहलवान विजय रहे ये सभी विजेता पहलवान 17 से 18 अक्टूबर को लखनऊ के श्री हरिशचन्द इंटर कॉलेज कैंट सदर के मैदान में भाग लेंगे निर्णायक की भूमिका श्री भूपेंद्र मिश्रा कोच साहब ने निभाई साथ रहे कन्हा पहलवान , जयभगवान पहलवान , योगेसर पहलवान , श्यामबीर खलीफा , सीएम ख़लीफ़ा आदि उपस्थित रहे ।।






