पं० दीनदयाल के जन्मोत्सव पर हवन कर की विश्वकल्याण की प्रार्थना
दीनदयाल धाम।देवेन्द्र गोस्वामी

एकात्म मानववाद के प्रणेता, महामनीषी, लेखक, महान राजनेता एवं राष्ट्रऋषि पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मोत्सव के अवसर पर दीनदयाल धाम स्मारक भवन में दो दिवसीय वर्चुअल जन्मोत्सव का शुभारम्भ सोमवार को पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की पवित्र जन्मस्थली से हवन और पवित्र वेदमंत्रोच्चारण के साथ हुआ।
हवन के यजमान स्मारक समिति के सह मंत्री मनीष गुप्ता, स्मृति महोत्सव समिति महामंत्री डॉ० कमल कौशिक एवं रामाकांत उपाध्याय सपत्नीक रहे। हवन के पश्चात क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी एवं समिति पदाधिकारियों ने स्मारक भवन स्थित पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर भावांजलि अर्पित की।
हवन आचार्य विपिन विहारी आर्य एवं भुवनेश के द्वारा कराया गया। हवन का दीनदयाल धाम के फेसबुक पेज से लाइव प्रसारण हुआ।
इस अवसर पर महेंद्र कुमार क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, दुग्ध विकास मंत्री, दीनदयाल धाम निदेशक सोनपाल, स्मृति महोत्सव अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल, राजवीर दीक्षित ब्रज प्रान्त ग्राम्य विकास प्रमुख, प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा, सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सुनील शर्मा महासचिव कल्याणं करोति, निरुपम भार्गव, जगमोहन पाठक, नरेंद्र पाठक, सालिगराम बटिया, सतीश पचौरी, राजदर्शन पचौरी, ब्रजमोहन गौड़, भीकम सिंह, नरेन्द्र सिंघल, भद्रपाल सिंह, श्रवण कुमार शर्मा, सुरेश तरकर, विजय पाठक, रोहित सिकरवार, पवन, यज्ञदत्त शर्मा, भवानी शंकर पचौरी, पुष्पेंद्र सिंह, कपिल आदि मुख्य रूप से हवन में उपस्थित रहे और मानव एवं विश्वकल्याण के लिए पवित्र अग्नि में आहुतियां दी।






