पं० दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर जन्मोत्सव समारोह 4 व 5 अक्तूबर को

फरह। भारत माता के अमर सपूत एकात्ममानव दर्शन के प्रणेता महामनीषी, प्रखर चिंतक, महान दार्शनिक एवं आदर्श राजनेता पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के पावन जन्मदिवस आश्विन कृष्णा त्रयोदशी संवत् 2078 तदनुसार 04 अक्टूबर 2021 के अवसर पर जन्मोत्सव समारोह 4 एवं 5 अक्टूबर, 2021 को दीनदयाल धाम में मनाया जायेगा।

अखण्ड भारत दीप महायज्ञ के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति दीनदयाल धाम फरह के अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल ने बताया है कि इस बार पं० दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस आश्विन कृष्णा त्रयोदशी संवत् 2078 तदनुसार 04 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार मनाया जायेगा। जन्मोत्सव हवन प्रात: 8 बजे से स्मारक भवन पर आयोजित होगा। मध्यान्ह 12 बजे से सार्वजनिक सभा आभासी पद्धति द्वारा आयोजित की जायेगी। इसमें प्रो० डॉ०अनिरूद्ध देश पाण्डे, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिनेश चन्द्र विश्व हिन्दू परिषद एवं अतुल कृष्ण भारद्वाज रामकथा, कृष्ण कथा मर्मज्ञ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपराह्न 3 बजे से दीनदयाल कामधेनू गौशाला समिति दीनदयाल धाम, फरह के तत्वावधान में किसान गोष्ठी आयोजित होगी। जिसमें में डॉ० पुनीत वार्ष्णेय पशु रोग विशेषज्ञ और अदृश्य काड़ सिद्धेश्वर स्वामी कनेरी मठ, कोल्हापुर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
अशोक टैंटीवाल ने बताया कि पं० दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल दीनदयाल धाम, के तत्वावधान में सायं 05.30 से बजे से अखण्ड भारत दीप महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि यतीन्द्र राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री विद्या भारती रहेंगे।
प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा ने बताया है कि जन्मोत्सव समारोह के दूसरे दिन आश्विन कृष्णा चतुर्दशी संवत 2078 तदनुसार 05 अक्टूबर 2021, मंगलवार को प्रातः 10 बजे से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पं० दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर स्कूल, दीनदयाल धाम के द्वारा कराई जायेगी। मध्यान्ह 12 बजे से सूर्या फाउंडेशन द्वारा फरह खंड के ग्रामों में पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति दीनदयाल धाम के संयोजन में करायी गयी प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। लोक गीत कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे होंगे। कार्यक्रम में श्रीमती बेवी रानी मौर्य पूर्व राज्य उत्तराखंड एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा , करमवीर सिंह, प्रदेश सह संगठन मंत्री, भाजपा एवं श्रीमती मधु बघेल सामाजिक कार्यकत्री रहेंगी। शिशुओं का रंगमंचीय कार्यक्रम सायं 05.30 बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोविन्द जी विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपस्थित रहेंगे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*