मथुरा।शनिवार को केडीसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया।

इस दौरान पोस्टर कंपटीशन एवं क्विज कंपटीशन का आयोजन भी हुआ। केडीसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के चेयरमैन अनिल चौधरी ने कहा फार्मासिस्ट को सम्मान देने के लिए वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है इसी दिन 1912 में एफआईपी की स्थापना हुई थी।

इस दौरान डायरेक्टर आदर्श चौधरी प्रधानाचार्य एवं फार्मेसी के छात्र मौजूद रहे।






