मथुरा।एकात्म दर्शन के प्रणेता, महान कर्मयोगी पं० दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ आज पं० दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय अध्ययन केंद्र भवन केशव धाम वृन्दावन में केंद्रीय मंत्री डॉ० एस पी सिंह बघेल एवं रामलाल अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा किया जायेगा।
उदघाटन सत्र शनिवार को प्रातः 10: 30 बजे से होगा। इसमें विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, राज्यमंत्री, कानून एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार, मुख्य अतिथि रामलाल जी, अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. बलदेव भाई कुलपति, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर और प्रो. दुर्ग सिंह चौहान, प्रतिकुलाधिपति, जी.एल.ए. विश्वविद्यालय, मथुरा, अध्यक्षीय उद्बोधन प्रो. के.एम.एल. पाठक, पूर्व कुलपति, उ.प्र.पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान एवं गौ-अनुसंधान केन्द्र, मथुरा का रहेगा और धन्यवाद ज्ञापन नारायण दास अग्रवाल, अध्यक्ष केशवधाम का रहेगा।
यह जानकारी प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, संगोष्ठी संयोजक ने दी। संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन डॉ. रोशन लाल, उपाध्यक्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति नगला चन्द्रभान, फरह, मथुरा द्वारा रखा जायेगा। संगोष्ठी स्मारिका अनावरण भी किया जायेगा।
मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा ने बताया है कि संगोष्ठी के दूसरे दिन रविवार को समापन सत्र होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन राम मेघवाल, राज्यमंत्री संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि डॉ० मोहन लाल छीपा, पूर्व कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, भोपाल उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता एवं मुख्य वक्ता प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा, कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोयडा करेंगे।