MATHURA-मथुरा द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन

देवेंद्र गोस्वामी प्रधान संपादक,पी डी यू समाचार , सत्यप्रकाश निगम

मथुरा 23 सितम्बर/ परियोजना अधिकारी डूडा ने अवगत कराया गया है कि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) मथुरा द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक स्वरोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत एकल ऋण अधिकतम 2.00 लाख रू० तथा समूह ऋण अधिकतम 10.00 लाख रू० कार्य स्थापित किये जाने हेतु दिये जाने का प्रावधान है।
इच्छुक लाभार्थी कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सिविल लाईन मथुरा से प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आवेदन प्राप्त कर सकते हैं, उक्त आवेदन पूर्णतः निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिये 8573002299, 7505256390 तथा 7052152449 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*