MATHURA-वृक्षारोपण अभियान को जन-जन का अभियान बनायें

सत्यप्रकाश निगम

देवेंद्र गोस्वामी प्रधान संपादक,

PDU समाचार 

-आगामी वर्ष में 46 लाख से अधिक पौधे लगाये जायेंगे
-सभी विभाग लक्ष्य के अनुसार अपनी कार्ययोजना तैयार करें
-छोटे-छोटे खाद्यवन लगाये जाने का प्रस्ताव तैयार किया जाये 
मथुरा 23 सितम्बर/ मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने जिला वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि आगामी वर्ष-2022-23 में जनपद में 46 लाख से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि गतवर्ष 31 लाख से अधिक वृक्ष लगाये गये थे। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विभाग अपने लक्ष्य के अनुसार वृक्ष लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर लें, जिससे लक्ष्य से अधिक वृक्ष लगाये जा सके।
श्री गौड़ ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि सभी कम्पनियों के मालिकों के साथ बैठक करके उद्योगों एवं उसके आस-पास क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा वृक्षों को लगाया जाये। उन्होंने नहर के किनारे, नदियों के पास एवं ऐसी राजकीय संस्थायें जिनकी चार दीवारी खिंची हुई है उसमें अधिकाधिक संख्या में वृ़क्ष लगवायें।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि सभी कॉलेज तथा विद्यालयों में वृक्ष लगाये जायें और प्राईवेट स्कूल के प्रबंधकों के साथ बैठक करके अधिकाधिक संख्या में वृक्ष लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने उद्यान विभाग से छोटे-छोटे खाद्यवन अर्थात फलदार वृक्ष लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि वृक्षारोपण अभियान को जन-जन का अभियान बनाया जाये, इसके लिए अधिकारी स्वयं अपनी जिम्मेदारी निभायें तथा वृक्ष लगाने के लिए आमजनता को भी प्रोत्साहित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*