पं० दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 25 एवं 26 सितम्बर को

वृन्दावन (मथुरा)। भारत माता के अमर सपूत एकात्ममानव दर्शन के प्रणेता महामनीषी, प्रखर चिंतक, महान दार्शनिक एवं आदर्श राजनेता पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के पावन जन्मदिवस पर 25 एवं 26 सितम्बर, 2021 को “पंo दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता” विषय पर एक वृहद राष्ट्रीय संगोष्ठी की जा रही है।
यह जानकारी निदेशक ललित कुमार ने रविवार को केशव धाम वृन्दावन स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति, दीनदयाल धाम, फरह और पं० दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय अध्ययन केन्द्र, केशव धाम, वृन्दावन के संयुक्त तत्वावधान में पंडित जी के जन्मदिवस 25 सितम्बर के शुभ अवसर पर की जा रही है।
सोनपाल निदेशक दीनदयाल धाम ने बताया कि इस द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य भारत के इस महान् व्यक्तित्व के जीवन की व्यक्तिगत चेतना को वैश्विक चेतना तक विस्तारित करने की योजना है।


डॉ० अनूप कुमार गुप्ता डीन, जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा एवं संगोष्ठी संयोजक ने बताया कि संगोष्ठी में पंडित जी के विचारों को केंद्र मानकर दस प्रमुख विषय रखे गए हैं। जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पं० दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन,
पत्रकारिता में शुचिता और दायित्व बोध पर पं० दीनदयाल उपाध्याय के उद्गार, पं० दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन और आधुनिक उपभोगवाद की संस्कृति, आचार-विचार तथा नैतिक मूल्यों का हास और एकात्म मानव दर्शन की प्रासंगिकता आदि विषय रखे गए हैं।
डॉ० रोशन लाल उपाध्यक्ष, पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति, दीनदयाल धाम ने बताया कि संगोष्ठी का आयोजन पं० दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय अध्ययन केन्द्र, केशव धाम, वृन्दावन में होगा। संगोष्ठी में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा, चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, विलासपुर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ के कुलपति तथा अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, भोपाल के पूर्व कुलपति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
दीनदयाल धाम स्मारक मंत्री नवीन मित्तल ने बताया कि
बताया कि श्रेष्ठ गुणवत्ता वाले शोध-पत्रों को आईएसएसएन वाले जरनल में प्रकाशित किया जायेगा। डॉ० तेजपाल सिंह एसोसिएट प्रोफेसर, के०आर० महाविद्यालय ने बताया कि देशभर से 150 से अधिक शोधपत्र प्राप्त हुए हैं।
पत्रकार वार्ता में पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति दीनदयाल धाम के मंत्री नवीन मित्तल, मुकेश शर्मा मीडिया प्रमुख राष्ट्रीय संगोष्ठी, संजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*