देवेन्द्र गोस्वामी
मथुरा।पत्रकारिता की आड़ में अवैध धंधा वह दलाली के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन ऐसे मामले प्रकाश में आते हैं। इन मामलों में पुलिस की भी सहभागिता रहती है।जिसका खामियाजा आम जनमानस उठाना पड़ता है।ऐसा ही गिरोह मथुरा में पनप रहा है।अगर पुलिस जानकारी कर कार्रवाई करने में लगे तो अच्छे-अच्छे पत्रकारों के नाम उजागर हुए। जो पत्रकारिता के नाम पर दलाली का धंधा चलाते हैं और पत्रकारिता को बदनाम करते हैं।






