मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी
भारत देश की संस्कृति बसुधैव कुटुंब की है l कुछ बाहरी तत्व देश को तोड़ने की तो कुछ देश के अंदर के लगभग 90 तथाकथित बुद्धिजीवियों द्वारा अल्पसंख्यकों को भ्रमित किया जा रहा है l देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं l हमे ऐसे लोगों को रोकने के लिए एकजुट होना होगा ऐसे विचार गोविंद जी,विभाग प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा विभाग द्वारा राष्ट्रीय जाग्रति मंच मथुरा के तत्त्वावधान में चित्रकूट, मसानी, मथुरा पर “नागरिकता संशोधन कानून क्यों” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए l

कहा कि इसलिए नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए छोटे छोटे समूह में बातचीत कर समझाये l वक्ताओं ने एक स्वर में नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में समर्थन दिया l गोष्टी के मुख्य वक्ता डॉo प्रताप पाल शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य आईoओoपीo ने कहा कि भारत एक राष्ट्र है इसे देश नही कहे I जबकि अन्य पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि देश है l यह कानून कोई नया नही है, पुराने कानून में ही वर्तमान सरकार संशोधन किया है l

भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि मैं उन तथाकथित बुद्धिजीवियों से पूछना चाहता हूँ कि जब संसद ने नागरिकता संशोधन कानून को पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया तो क्या यह कानून नही है l यह अब एक विशेष वर्ग को भ्रमित कर देश में अराजकता फैला रहे हैं l पूर्व चेयरमैन रवीन्द्र पांडेय ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विशेष समाज में व्याप्त भ्रान्तियो को दूर करने की अपील की l इस अवसर पर हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के डॉo राकेश चतुर्वेदी, विद्या भारती के वेद प्रकाश गर्ग, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, क्षत्रिय महासभा के दिवाकर सिंह, कवि साहित्यकार ब्रज गोपाल चंचल, दलित समाज से पूर्व विधायक अजय पोईया, अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, आई एम ए के डाo गुलशन कुमार आदि ने नागरिकता संशोधन कानून पर अपना समर्थन दिया और समाज में जाकर लोगों को जागरूक करने की अपील की l
गोष्टी में पूर्व विधायक श्याम अहेरिया, डॉo नटवर नागर, विजय बहादुर सिंह, उदयन शर्मा, उपेंद्र त्रिपाठी, योगेन्द्र चतुर्वेदी, योगेश आवा, प्रदीप गोस्वामी,विजेद्र वेदिक, केहरी सिंह गुर्जर, सी पी शर्मा, हरीओम शर्मा, विशाल गुप्ता, राजेंद्र पटेल, इंद्रपाल सिंह, गोवर्धन दास गुप्ता, देवदत्त शर्मा, विवेक शर्मा, मुकेश गोस्वामी, सुधांशु खन्डेलवाल, विपिन ओझा, अनिल मानवीय, आर सी मिश्रा, घनश्याम गौतम, विनीत, पूर्व सभासद हरीओम शर्मा, मीरा अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसिंह महाराज श्री केशव गौड़ियामठ मथुरा ने, संचालन पंकज शर्मा एडवोकेट ने एवं धन्यवाद ज्ञापन मूल चंद गर्ग ने किया l






