FARAH-प्रतियोगिताओं का हुआ समापन समारोह, खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

फरह।सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित आदर्श गांव योजना के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह शाहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुआ। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल जी,भरतराज ओझा सूर्या फाउंडेशन,पारस ठाकुर जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ,सतीश पचौरी,लाखन सिंह ग्राम प्रधान,पुरुषोत्तम राणा बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदम सिंह ने की।कार्यक्रम में संस्कार केन्द्र की बहिनों के द्वारा कृष्ण लीला व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जलित कर की गई। मुख्य अतिथि सोनपाल जी ने बताया कि खेल के माध्यम से युवाओं के अंदर अनुशासन,टीम वर्क,समय पालन जैसे संस्कार आने लगते हैं,उन्हौने बहिनों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे छोटे भैया बहिन ऐसे कार्यक्रम करते हैं तो उनके अंदर जो भय छुपा रहता है वो निकलता है।

बतौर विशिष्ट अतिथि भरतराज ओझा ने कहा कि ऐसे खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से गांव में छुपी प्रतिभाएं बाहर निकलती हैं और अपने गांव का नाम रोशन करती हैं।इस मौके पर खिलाड़ियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,बॉलीबॉल प्रतियोगिता में शाहपुर ,क्रिकेट में नगला जौहरी,कबड्डी में पींगरी विजयी रहे।कार्यक्रम का संचालन कृष्ण गोपाल ने किया ।इस मौके पर राम तरकर, भगवत स्वरूप,राजकुमार,पप्पू ,पवन,रमनलाल, योगेंद्र,जीतपाल,शंकर,सोमेश तिवारी,योगेश राघव,गौतम,ममता राघव के साथ सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*