राष्ट्रीय जाग्रति मंच का सीएए के समर्थन में जागरुकता अभियान शुरू

मथुरा l नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जाग्रति लाने एवं अनावश्यक भ्रम को दूर करने के लिए राष्ट्रीय जाग्रति मंच की बैठक में दिनांक 26 दिसंबर 2019 को संगोष्ठी करने का निर्णय लिया गया है l
आज चित्रकूट मसानी पर राष्ट्रीय जाग्रति मंच मथुरा के तत्त्वावधान में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से एक स्वर में कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून करोड़ों लोगों को सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान करता है l भारत के अल्पसंख्यकों से इस कानून का कोई लेना देना नही है l इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक से धार्मिक प्रताड़ना के कारण आयें हिन्दुओं, बौद्ध, जैन, सिक्ख, ईसाई एवं यहूदियों को नागरिकता देने का प्रावधान है l
वक्ताओ ने कहा कि यह कानून किसी समुदाय के खिलाफ नही है l कुछ राजनैतिक दलों द्वारा अपने निहित स्वार्थों और छुपे एजेंडे के कारण यह भ्रांति फैलायी जा रही है कि यह मुसलमानों के खिलाफ है l इसमें किसी की भी नागरिकता खत्म करने का प्रावधान नही है l
बैठक में जनसामान्य में जाग्रति लाने एवं फैलाये गये झूठे भ्रम को दूर करने के लिए पैमप्लेट वितरित करने, जगह -जगह जागरुकता गोष्ठी करने एवं एक शांति मार्च निकालने का निर्णय लिया गया l इसी क्रम में कल (आज) दिनांक 26 दिसंबर 2019 को अपरान्ह 2 :00 बजे से जनपद के बुद्धिजीवी वर्ग, छात्रों, अध्यापको, प्रोफेसरो, डाक्टरों, व्यवसायी वर्ग, मजदूर संघ, विविध संगठनों को लेकर “नागरिकता संशोधन कानून क्यों?” विषय पर चित्रकूट, मसानी, मथुरा पर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी l सभी ने संगोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है l
बैठक में गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, विनोद कुमार टेंटीवाल, रवीन्द्र पांडेय पूर्व चेयरमैन मथुरा नगर पालिका, डॉo राकेश चतुर्वेदी, विजय बहादुर सिंह, अनिल मानवीय, मुकेश शर्मा, सुधांशु खन्डेलवाल, नगेंद्र वर्मा, प्रदीप दाल वाले, गिरीश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, ब्रजेन्द्र नागर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l






