पुलिस जांच कर करेगी खुलासा
फरह।थाना क्षेत्र के गांव पिपरोठ में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।ग्राम प्रधान ने भी महिला की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी।परिजनों ने बताया 2 वर्ष पूर्व गांव निवासी बिजेंदर के पुत्र भीमसेन की शादी थाना सुरीर के गांव भदनवास के रहने वाले कैलाश सिंह की पुत्री के साथ हुई थी।बताया गया आपसी कहासुनी को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था और पत्नी अपने मायके चली जाती थी। एक महीने पहले ही भीमसेन उसके मायके से ससुराल लेकर आया था।भीमसेन हर रोज की भांति मंगलवार को भी सुबह टहलने निकल गया। घटना का पता जब चला जब मृतक के परिजनों का फोन उसकी जेठानी पर आया और वह कुसमा से बात कराने उसके कमरे में पहुंच गई कमरा अंदर से बंद था जब उसने टॉर्च लगाकर जंगले से देखा तो कुसुमा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।मृतक के भाई पप्पू सिंह ने दहेज की मांग व प्रताड़ित करने एवं साजिशन फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाया।और पति भीमसेन एवं उसके भाई होतम और पापड़िया के खिलाफ थाने में रिपोर्ट की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर महिला के परिजनों को सौंप दिया।






