फरह।नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जगह-जगह बवाल मच रखा है। दिल्ली अलीगढ़ में बवाल के बाद मथुरा जिले में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है एवं पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई फेसबुक एवं व्हाट्सएप पर भी पुलिस की नजरें गड़ी हुई हैं नागरिकता संशोधन बिल को लेकर होने वाली टिप्पणी को देखते हुए पुलिस की निगाहें सोशल साइट पर लगी। कस्बे देहात में शांति बनाने के लिए बुधवार को सीओ रिफाइनरी जगबीर सिंह चौहान ने थाना परिसर में क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक ली, जिसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की गई एवं उपद्रवी लोगों पर ध्यान रख पुलिस को सूचना देने को भी कहा। इस दौरान थानाध्यक्ष शेर सिंह,एस आई अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।






