सोमवार को भी रही टोल पर जाम की समस्या

मथुरा। गुजर रहे हैं तो धोखे से भी मत प्रवेश कर जाना, अंयथा दो गुना टोल देना पड़ सकता है | फास्ट टैग का नियत समय निकलने के बाद हाइवे विकास प्राधिकरण सख्त हो गया है | अब बाहन चालकों को मूल्य देकर टैग खरीदना होगा | दूसरी ओर
महुवन टोल पर यात्री और वाहन चालकों को दूसरे दिन भारी जाम का सामना करना पड़ा | लेकिन उनका यह दर्द निकट भविष्य में कम होने का नाम नहीं ले रहा है ¦
बता दें कि केंद्र सरकार ने देश के सभी टोल प्लाज़ा को डिजिटलाइजड करते हुए वाहनो के लिए टोल टैक्स 15 दिसम्बर से कैश मोड की जगह फास्ट टैग के जरिए अनिवार्य कर दिया है | इसके लिए टोल प्लाज़ाओं पर तथा निजी एजेंसियों के माध्यम से एक माह तक वाहन चालकों को निशुल्क टैग बितरित किए गए, किंतु उम्मीदों के अनुकूल रिज़ल्ट न आने पर इस अवधि को 15 दिन और बढ़ा दिया गया था | रविवार को नियत समय समाप्त हो गया | महुवन टोल पर 20 हजार वाहनों में से 8 हजार वाहन ही फास्ट टैग को ले सके | यानी 15 दिसम्बर तक 40 फीसदी वाहनो का ही बमुश्किल टैगकरण हो सका | साठ फीसदी वाहन अभी ऑन कैश टोल देकर गुजर रहे हैं | इस वजह से भी टोल पर भीड़ और जाम के हालात रहे| सोमवार को दोनों ओर वाहनों की रेलमपेल रही | निर्णय का प्रभाव अभी अगले माह तक नकारात्मक दिखेगा | अगामी दिनों में टोल पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें नजर आएंगी | टोल प्रबंधक अनिल सिंह ने बताया कि अंतिम दिन तक चालीस फीसदी वाहन चालक ही फास्ट टैग ले सके है | अंतिम दिन 300 फास्ट टैग वाहनों पर लगे | अब टोल से निशुल्क tag वितरण कैंप हटा लिया गया है | लेन व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है |






