MATHURA-चौकी इंचार्ज और महानगर अध्यक्ष का ऑडियो हुआ वाइरल,किसको सीखनी चाहिए तमीज,:-पढ़ें पूरी खबर

मथुरा। हाल ही में महानगर अध्यक्ष बने विनोद अग्रवाल और लाला नवल किशोर चौकी (बंगाली घाट ) इंचार्ज के बीच एक चोरी की घटना को लेकर हुई तीखी बहस हो गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष के तीखे बोलों के बाद चौकी इंचार्ज भी अपनी मर्यादा भूल गए। आॅडियो के अंत में महानगर अध्यक्ष ये कहते हुए सुने जा रहे है कि मैं आपको बताता हूं….इस बातचीत के अक्षरशः शब्द आप भी पढ़िए

 

महानगर अध्यक्ष-हैलो! हां बंगाली घाट चौकी इंचार्ज बोल रहे है,

चौकी इंचार्जः हां बोल रहा हूं

महानगर अध्यक्षः विनोद अग्रवाल बोल रहा हूं महानगर अध्यक्ष

चौकी इंचार्जः कहां से, हां बताइए काम बताइए

महानगर अध्यक्षः ये आपके क्षेत्र जनलर गंज में चोरी हुई थी एक 18 तारीख को

चौकी इंचार्जः हूं..हूं..हां हुई थी

उसमें कोई आईडेंटीफाई हुए हैं क्या

चौकी इंचार्जः अभी तो नहीं किए काम चल रहा है

-महानगर अध्यक्षः कैमरे में तो बता रहे है कि आईडेंटी फाई हो रहे है

चौकी इंचार्जः काम चला रहा है भाई साहब आज 6 दिसंबर है, पुलिस काम कर रही है, ठीक है न….

महानगर अध्यक्षः इतनी जल्दी मत टालिए ठीक से बात करिए, ये क्या कह रहे हो ठीक है न, 18 तारीख की घटना है आज छह तारीख हो रही है

चौकी इंचार्जः बोल कौन रहे हो, किससे बोल रहो हो, बात करने का लहजा नहीं सिखाया क्या किसी ने

महानगर अध्यक्षः दिमाग खराब है क्या तुम्हारा, कैसे बात करते है तुम्हें मालूम नहीं है, ये एटीट्यूड क्या है तुम्हारा

चौकी इंचार्जः बात करने का लहजा नहंी है, महानगर अध्यक्ष हो तो बदतमीजी से बात करोगे क्या, पहले बात करने की तमीज सीख लीजिए

महानगर अध्यक्षः मुझे तमीज सिखाओगे तुम,

चौकी इंचार्जः पहले बात करने का मैनर सीखिए, किससे बात कर रहे है आप

महानगर अध्यक्षः किससे बात कर रहा हूं,

चौकी इंचार्जः हां किससे बात कर रहे हो, तुमको बदतमीजी से बात करने का लाइसेंस किसने दिया….

महानगर अध्यक्षः तुम्हारा दिमाग खराब है क्या

चौकी इंचार्जः तुम्हारा दिमाग खराब है

महानगर अध्यक्षः मैं तुमको बताता हूं…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*