HYDERABAD-गैंगरेप के 4 आरोपी का एनकाउन्टर

हैदराबाद गैंगरेप केस: सीन रिक्रिएट करने ले गई थी पुलिस, भागने की कोशिश में मारे गए चारों आरोपी

हैदराबाद, 6 December, 2019
हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है. चारों आरोपी पुलिस रिमांड में थे और उन्हें गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए ले जाया गया था.

हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है. चारों आरोपी पुलिस रिमांड में थे और उन्हें गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-44 पर क्राइम सीन पर ले जाया गया था. पुलिस सूत्रों का कहना है कि क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और धुंध का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ ने चारों आरोपियों को मार गिराया. लाशों का पंचनामा किया जा रहा है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*